दुमका, दिसम्बर 21 -- जरमुंडी,प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी पोषण सखी संघ के जरमुंडी प्रखंड इकाई की एक बैठक अध्यक्ष वीणा कुमारी की अध्यक्षता में हुई। जरमुंडी हटिया परिसर में आयोजित इस बैठक में प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास एवं प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश संरक्षक विजय कुमार दास ने संबोधित करते हुए कहा कि पोषण सखी की पुनर्बहाली झारखंड सरकार के द्वारा किया गया है। पोषण सखी संघ झारखंड सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट करता है। कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जो वायदा पोषण सखी से किया था, वह उन्होंने पूरा किया। विजय कुमार ने संथाल परगना के लोकप्रिय विधायक बसंत सोरेन के प्रति भी आभार प्रकट किया। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष मैन्युअल मुर्मू ने कहा कि झारखंड सरकार के प्रति लोगों ...