देवघर, मार्च 11 -- देवघर, प्रतिनिधि। पोषण सखी योजना के तहत लाभ दिलाने का झांसा देकर एक महिला से ठगी की गयी है। बैद्यनाथपुर निवासी पीड़िता के पति मोनू कुमार ने साइबर थाना पहुंचकर अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है। साइबर थाना में दिए गए आवेदन में मोनू कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी के मोबाइल पर अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को योजना से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि सरकार की पोषण सखी योजना के तहत आर्थिक लाभ दिलाया जाएगा। इसके लिए महिला से कुछ जरूरी जानकारी मांगी। बताया गया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने महिला से बैंक खाते और मोबाइल से संबंधित जानकारी ले ली। इसी बीच महिला के मोबाइल पर ओटीपी आया, जिसे आरोपी ने योजना की प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर पूछ लिया। महिला ने भरोसे में आकर ओटीपी बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.