चतरा, अगस्त 6 -- इटखोरी, निज प्रतिनिधि। चतरा जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को जिले की पोषण सखियों ने आज 7 अगस्त से होने वाले रांची में धरना में शामिल नहीं होगी। इस बाबत पोषण सखी संघ के प्रदेश महासचिव व सचिव ने जिला समाज कल्याण पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है ज्ञापन में कहा गया है कि पोषण सखी संघ के दूसरे गुट के द्वारा 7अगस्त को रांची के खुले मैदान में धरना प्रदर्शन करने जा रही है। उक्त धरना प्रदर्शन में चतरा जिले की समस्त पोषण सखियाँ शामिल नहीं रहेगी , जिसकी सूचना महोदय को दिया जा रहा है । इस मौके पर प्रदेश महासचिव रेखा भारती, प्रतापपुर प्रखंड अध्यक्ष रिंकु, हंटर गंज प्रखंड अध्यक्ष सरिता सचिव रेणु, गिद्धौर से रेखा सुषमा समेत अन्य उपस्थित थे । यह भी पढ़ें- हेमंत सोरेन इस्तीफा दें, वे पद के लिए अयोग्य; आंदोलन पर सरकार के रवैये से नाखुश छात्रों ने...