गिरडीह, जून 8 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी अंचल क्षेत्र के मानिकबाद पंचायत अन्तर्गत आंगनबाड़ी केंद्र कर्माटांड़ केंद्र की सेविका सुमन टुडू, सहायिका हिल्डा मरांडी, पोषण सखी मंजू देवी के द्वारा लगाए गए पोषण वाटिका में उगाई जा रही हरी साग सब्जी नौनिहालों को पोषाहार में परोसा जाता है। जिसे लेकर आंगनबाड़ी केंद्र करमाटांड़ में अध्ययनरत नौनिहाल बच्चों को उचित मात्रा में पोषक तत्व मिल रहा है। इस संबंध में आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका सुमन टुडू ने रविवार को बताया कि सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड के अनुरुप केंद्र के पास ही एक पोषण वाटिका तैयार किया गया है। जिसमें भिंडी, बोड़ा, करैला, कद्दू, मूंग, टमाटर आदि हरी पत्तीदार सब्जियां उगाई जा रही है। सेविका सुमन ने बताया कि पोषण वाटिका में उगाई गई पौष्टिक सब्जियों का उपयोग बच्चों को पोषाहार के लिए किया जा रहा है...