भागलपुर, फरवरी 6 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता पीरपैंती प्रखंड के शीतलपुर गांव में गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम में पोषण वाटिका विषय पर प्रशिक्षण बीएयू के वैज्ञानिकों ने दिया। इस मौके पर जैव, घरेलू कीटनाशकों, मूंग फसल की खेती तथा समृद्ध वर्मी-कम्पोस्ट उत्पादन के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य गांव के किसानों को पोषण सुरक्षा, मृदा स्वास्थ्य सुधार एवं आय संवर्धन के प्रति जागरूक करना था। इस मौके पर डॉ. रामानुज विश्वकर्मा, डॉ. विजय कुमार सिंह, डॉ. हरिओम तथा डॉ. चंद्रभान पटेल द्वारा किसानों को पोषण वाटिका की स्थापना, सब्जियों के वैज्ञानिक उत्पादन तथा उन्नत एवं समृद्ध वर्मी-कम्पोस्ट निर्माण की तकनीकों की जानकारी दी गई। डॉ. विजय कुमार सिंह द्वारा किसानों के स्वास्थ्य में सुधार के उद्देश्य से पोषण वाटिका हेतु मौसमी एवं गुणवत्तापूर...