हाजीपुर, मार्च 9 -- हाजीपुर । एक प्रतिनिधि स्थानीय हरिहरपुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में रविवार को अंतराष्ट्रीय महिला दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर किसानों, महिला लाभार्थियों, वैज्ञानिकों व कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। केन्द्र के वक्ता वैज्ञानिकों ने कहा कि महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं की कृषि के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मान देना और पोषण वाटिका की स्थापना के माध्यम से पोषण सुरक्षा को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान किसानों विशेषकर महिला किसानों के बीच सब्जियों के बीज का वितरण किया गया, ताकि वे अपने घरों में पोषण वाटिका स्थापित कर सकें। इस पहल का उद्देश्य परिवारों को ताजी एवं पौष्टिक सब्जियों की उपलब्धता सुनिश्चित करना है। इसके साथ ही कुपोषण को कम करना और ग्रामीण प...