अररिया, अप्रैल 17 -- अररिया, वरीय संवाददाता। जिले के सिकटी प्रखंड अंतर्गत मजरख पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-02 पर पोषण पखवाड़ा 2026 (9 से 23 अप्रैल) के अवसर पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी शुभम कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिकाओं ने गृह भ्रमण कर लोगों को पोषण पखवाड़ा के महत्व के बारे में जागरूक किया। बच्चों एवं समुदाय के बीच हाथ धुलाई कार्यक्रम आयोजित कर स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई। साथ ही पोषण रैली निकालकर जन-जन तक स्वस्थ जीवन का संदेश पहुंचाया गया। बाल विकास परियोजना पदाधिकारी ने अपने संबोधन में पोषण पखवाड़ा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इसके माध्यम से पोषण संबंधी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना जरूरी है ताकि कुप...