पोषण मेला आयोजित कर लोगों को किया जागरूक
दुमका, जून 27 -- सरैयाहाट, प्रतिनिधि। सरैयाहाट-परासद गांव में शुक्रवार को नाबार्ड के सहयोग से चेतना विकास की ओर से एक दिवसीय पोषण मेला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय को संतुलित आहार, पोषण सुरक्षा तथा स्थानीय खाद्य संसाधनों के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इस पोषण मेला में विशेषकर महिलाओं एवं किसानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार की हरी सब्जी, दाल, अनाज एवं पोषक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसके माध्यम से लोगों को इनके पोषण संबंधी लाभों की जानकारी दी गई। इसमें विशेष रूप से श्री अन्न (मिलेट्स) जैसे रागी (मड़ुआ), मक्का, मूंग आदि के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई। बताया कि ये पारंपरिक अनाज पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.