प्रयागराज, अप्रैल 9 -- डीडीओ जीपी कुशवाहा ने गुरुवार को विकास भवन सभागार में आठवें पोषण माह की दीप प्रज्ज्वलित कर शुरुआत की। 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास को अधिकतम करना' की थीम पर यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। जिसके तहत मां व शिशु का पोषण, मस्तिष्क विकास के लिए प्रारंभिक अनुकरण तीन वर्ष तक के बच्चों के संबंध में, प्रारंभिक वर्षों में खेल आधारित शिक्षा तीन से छह वर्ष के बच्चों के संबंध में, स्क्रीन समय घटाने में माता-पिता और समुदाय की भूमिका के संबंध में, मजबूत आंगनबाड़ियों के लिए सामुदायिक समर्थन जुटाना आदि पर काम किया जाएगा। डीडीओ ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान प्रीति कश्यप, मुख्य सेविका मीनाक्षी भेटवाल, अंशु दीक्षित, बबिता, अंजू ,मधुबाला, शिमला, मनीषा, प्रीति आदि मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...