शिमला, मार्च 1 -- हिमाचल प्रदेश सरकार ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को 'आंगनबाड़ी सह-स्कूल' घोषित कर दिया है। आंगनवाड़ी केंद्रों में अब बच्चों की देखभाल के साथ उन्हें औपचारिक स्कूली शिक्षा से जोड़ा जाएगा। इसके जरिए बच्चों की शिक्षा की नींव को मजबूत किया जाएगा। यहां 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को खेल आधारित प्रारंभिक शिक्षा दी जाएगी यानी बच्चों को खेल-खेल में ही पढ़ाया भी जाएगा। इसके लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेष प्रशिक्षण दी जाएगी, जिससे बच्चों की शिक्षा की नींव मजबूत होगी। अधिकारियों के मुताबिक इसके लिए शिक्षा सचिव की अध्यक्षता में एक राज्य स्तरीय संयुक्त समिति का गठन किया गया है। ये समिति स्कूलों के साथ आंगनवाड़ी केंद्रों को जोड़ने के लिए महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को प्रभावी ढंग से लागू करने...