देवघर, अप्रैल 17 -- मधुपुर,प्रतिनिधि। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय दुमका के निर्देश पर मधुस्थली इंस्टीच्यूट ऑफ टीचर ट्रेनिंग की एनएसएस इकाई ने कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की। इसी क्रम में मधुपुर स्थित सलैया गांव के पास पोषण पर चर्चा विषय पर एक रैली आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य पौष्टिक भोजन के महत्व के बारे में जागरूकता फैलाना था। इसके बाद दो कार्यक्रम आयोजित किए गए। पहला संतुलित आहार पर चर्चा, जिसमें गर्भावस्था के दौरान आहार व देखभाल और दूसरा जंक फूड पर चर्चा की गई । इन कार्यक्रमों के दौरान, बीएड, डीएलएड और बैचलर ऑफ़ लाइब्रेरी एंड इनफार्मेशन साइंस के छात्र -छात्राओं ने गोष्ठी समेत रैली में सक्रिय रूप से भाग लिया। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक एवं ...