कटिहार, अप्रैल 25 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जीविका कटिहार द्वारा आयोजित 8वें पोषण पखवाड़ा 2026 अभियान में जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तय लक्ष्य से अधिक उपलब्धि हासिल की है। 9 से 23 अप्रैल तक चले इस विशेष अभियान के तहत जिले को कुल 1,03,500 गतिविधियों का लक्ष्य मिला था, जबकि विभिन्न प्रखंडों से पोर्टल पर 1,08,096 गतिविधियों की प्रविष्टि दर्ज की गई। यह 104 प्रतिशत उपलब्धि है, जो जिले की सक्रियता और बेहतर समन्वय को दर्शाती है।अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और छह वर्ष तक के बच्चों के सही पोषण को लेकर जागरूकता फैलाना था। इस दौरान लोगों को बताया गया कि बच्चे के शुरुआती छह वर्षों में 80 प्रतिशत मस्तिष्क विकास होता है, इसलिए इस उम्र में संतुलित आहार बेहद जरूरी है।प्रदर्शन के मामले में कदवा, आजमनगर, बारसोई, फलका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.