बांका, अप्रैल 11 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। फुल्लीडुमर प्रखंड संसाधन केंद्र सभागार में शुक्रवार को विभिन्न पंचायतों की आंगनबाड़ी सेविकाओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक प्रिय रंजन ने की। जिसमें पोषण पखवाड़ा को सफल बनाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रखंड समन्वयक ने बताया कि 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक पोषण पखवाड़ा मनाया जाएगा। इस दौरान सेविकाओं को अपने-अपने पोषक क्षेत्रों में लाभुकों के बीच बैठक आयोजित कर पोषण, स्वच्छता एवं संतुलित आहार के प्रति जागरूकता फैलाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज के निर्माण में आंगनबाड़ी सेविकाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। बैठक में यह भी बताया गया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने के साथ नियमित जांच ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.