मऊ, अप्रैल 23 -- मऊ, संवाददाता। रतनपुरा में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में गुरुवार को आठवें पोषण पखवाड़ा के समापन दिवस पर गोष्ठी का आयोजन रतनपुरा ब्लाक सभागार पर किया गया। साथ ही साथ लोगों को जागरुक भी किया गया। कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई के पश्चात नगर में रैली निकाल कर लोगों को मातृ एवं शिशु पोषण तथा स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया । इस दौरान गोष्ठी को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी के रतनपुरा ब्लाक अध्यक्ष दया श्रीवास्तव ने कहा कि बचपन के पहले छह साल पोषण, पढ़ाई के लिए बेमिसाल है । उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के लिए चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को जानकारी भी प्रदान किया। यह भी पढ़ें- बच्चों के पोषण और विकास की दी गयी जानकारी खण्ड विकास अधि...