वाराणसी, अप्रैल 12 -- पिंडरा। थाना प्राथमिक विद्यालय में शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनमित्र न्यास/मानवाधिकार जन निगरानी समिति एवं बाल विकास परियोजना के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में चाइल्ड राइट्स एंड यू (नई दिल्ली) का सहयोग रहा। यह 23 अप्रैल तक चलेगा जिसमें लोगों को जागरूक किया जाएगा। किशोरियों और गर्भवती महिलाओं को सफाई एवं संतुलित आहार का महत्व बताया गया। रसोईघर का डेमो किया गया। बताया गया कि रोजमर्रा की खाद्य सामग्रियों से पौष्टिक भोजन तैयार कर एनीमिया एवं कुपोषण जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है। विटामिन, खनिज, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन व वसा जैसे पांच प्रमुख पोषक तत्वों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के कार्यकर्ता विनोद कुमार, संजय राजभर एवं प्रधानाध्यापक रविशंकर मौर्य, काउंसलर...