दुमका, अप्रैल 25 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। जरमुंडी में पोषण पखवाड़ा के समापन पर एक समारोह का आयोजन सीडीपीओ ऋतु कुमारी की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर सीडीपीओ द्वारा बच्चों के बीच विद्यारंभ सर्टिफिकेट वितरित किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिकाओं को संबोधित करते हुए सीडीपीओ ने कहा कि कुपोषण मुक्त समाज का निर्माण केवल योजनाओं के क्रियान्वयन से नहीं, अपितु जन-जागरूकता और सामूहिक सहभागिता से संभव है। उन्होंने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान जागरूकता रैलियां, स्वास्थ्य जांच शिविर, पोषण परामर्श, गर्भवती-धात्री महिलाओं के लिए विशेष सत्र तथा बच्चों के समुचित आहार पर केंद्रित कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया। इस क्रम में सुपरवाइजर निहारिका मल्लिक ने आंगनबाड़ी केंद्रों के भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि जमीनी स्तर पर कार्यरत सेविकाएं व सह...