रुद्रपुर, अप्रैल 16 -- राजेंद्र तिवारी, सितारगंज। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत विकासखंड सितारगंज में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। गुरुवार को बीडीओ सीआर आर्य ने 'जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क विकास' थीम पर आधारित आठवें संस्करण का शुभारंभ किया। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में बैठक, रैली और रंगोली जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं को बच्चों के समुचित पोषण के प्रति जागरूक किया गया। बीएमएम सुनीता कश्यप ने बताया कि 9 से 23 अप्रैल तक यह अभियान चलेगा। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों के अनुसार बच्चों के मस्तिष्क का लगभग 85 प्रतिशत विकास पहले छह वर्षों में ही हो जाता है, इसलिए इस अवधि में सही पोषण और देखभाल जरूरी है। यह भी पढ़ें- बच्चों के समग्र विकास की नींव को सुदृढ़ करने पर केंद्रित है पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम म...