सिमडेगा, अप्रैल 9 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह की अध्यक्षता में 09 से 23 अप्रैल तक आयोजित होने वाले पोषण पखवाड़ा को जिले में सफल बनाने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में इस वर्ष अभियान को अधिक प्रभावी एवं जमीनी स्तर तक पहुंचाने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार की गई। बैठक के दौरान डीसी ने कहा कि इस बार पोषण पखवाड़ा का दायरा केवल कुपोषण दूर करने तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बच्चों के जीवन के प्रारंभिक छह वर्षों में उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इस वर्ष अभियान की थीम में मातृ एवं शिशु पोषण, 0-3 वर्ष के बच्चों का, प्रारंभिक मस्तिष्क विकास, 3-6 वर्ष के बच्चों के लिए, खेल आधारित शिक्षा को बढ़ावा, बच्चों के बढ़ते स्क्रीन समय को कम करने में अभिभावकों एवं समुदाय की भूमिका तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को सशक...