पूर्णिया, अप्रैल 18 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता।जिला पदाधिकारी एवं जिला प्रोग्राम पदाधिकारी के दिशा-निर्देश पर पूर्णिया ग्रामीण क्षेत्र में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। सीडीपीओ रूपम ने बताया कि निर्धारित माइक्रोप्लान के अंतर्गत आंगनबाड़ी सेविकाओं द्वारा बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के बीच पोषण से जुड़ी जागरूकता फैलायी जा रही है। इस दौरान संतुलित आहार, स्वच्छता, टीकाकरण तथा जीवन के पहले छह वर्षों में मस्तिष्क के समुचित विकास पर विशेष जोर दिया जा रहा है। सेविकाओं द्वारा घर-घर संपर्क कर लाभार्थियों को पोषण के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है, वहीं केंद्रों पर बच्चों के लिए पौष्टिक आहार, वजन मापन एवं स्वास्थ्य जांच जैसी गतिविधियां भी नियमित रूप से करायी जा रही हैं। यह भी पढ़ें- लखीसराय: पोषण पखवाड़ा के तहत निकली जागरू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.