श्रावस्ती, अप्रैल 17 -- जमुनहा, श्रावस्ती संवाददाता। श्रावस्ती जिले के जमुनहा ब्लाक सभागार में बाल विकास परियोजना अधिकारी जमुनहा विवेक शाही की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें काफी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रहीं। बैठक में 9 अप्रैल से 23 अप्रैल तक चलने वाले पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई। बैठक के दौरान बाल विकास परियोजना अधिकारी जमुनहा विवेक शाही द्वारा बताया गया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियों का आयोजन करें तथा समुदाय को पोषण, स्वच्छता, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करें। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा में रैली निकाल लोगों को किया गया जागरूक उन्होंने कहा कि जनभा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.