उरई, अप्रैल 17 -- उरई। संवाददाता आंगनबाड़ी केंद्र लहरियापुरवा व सुशील नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीडीपीओ विमलेश आर्य ने पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत महिलाओं को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और कुपोषण से बचाव के प्रति विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं और बच्चों के लिए उचित पोषण अत्यंत आवश्यक है, जिससे स्वस्थ समाज की नींव मजबूत होती है। इस अवसर पर उन्होंने नारी शक्ति वंदन अभियान के बारे में भी महिलाओं को जागरूक करते हुए कहा कि महिलाओं को अब समाज और देश के निर्णय लेने की प्रक्रिया में सशक्त भागीदारी मिल रही है। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे अपने अधिकारों के प्रति सजग रहें और सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- लखीसराय: पोषण पखवाड़ा के तहत निकली ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.