सिमडेगा, अप्रैल 22 -- बानो, प्रतिनिधि। प्रखण्ड स्थित सीडीपीओ कार्यालय में पोषण पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय के लोगों,विशेषकर महिलाओं और बच्चों के बीच पोषण के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में बीडीओ नईमुद्दीन अंसारी मुख्य रूप से उपस्थित थे। उन्होंने अपने संबोधन में संतुलित आहार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सही पोषण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं एवं छोटे बच्चों के लिए आवश्यक पोषक तत्वों की जानकारी दी तथा कुपोषण से बचाव के उपायों पर विशेष जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचना चाहिए। यह भी पढ़ें- पोषण पखवाड़ा: आं...