पूर्णिया, अप्रैल 10 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आईसीडीएस जिला कार्यक्रम पदाधिकारी सुगंधा शर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तर पर पोषण पखवाड़ा 9 से 23 अप्रैल के सफल आयोजन के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक सह वर्चुअल उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। बैठक में सभी परियोजना पदाधिकारी के साथ-साथ विभिन्न सहयोगी संस्थाओं जैसे यूनिसेफ, पीरामल, सीफार, पीएसआई, करुणा सेक्शन क्लिनिक, विक्रमशिला, एजुकेशन रिसोर्स सोसाइटी, फीया फाउंडेशन, रिलायंस फाउंडेशन सहित एसोसिएशन फॉर वॉलंटरी एक्शन बचपन बचाओ आंदोलन के प्रतिनिधियों की भी सक्रिय एवं महत्वपूर्ण भागीदारी रही। सभी प्रतिभागियों ने पोषण पखवाड़ा के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु अपने-अपने अनुभव साझा करते हुए समन्वित रणनीति पर विस्तृत चर्चा की। पोषण पखवाड़ा का मुख्य उद्देश्य जीवन के प्रथम छह वर्षों में बच्च...