दुमका, अप्रैल 18 -- गोपीकांदर। गोपीकांदर प्रखंड में पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अवसर पर जन-जागरूकता को सशक्त बनाने हेतु आज एक विशेष पोषण रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पोषण रथ 18 से 25 अप्रैल 2026 तक गोपीकांदर प्रखंड के विभिन्न गांव , चौक-चौराहों एवं हाट-बाजारों में भ्रमण कर लोगों को संतुलित आहार, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पोषण के प्रति जागरूक करेगा। इस पहल के माध्यम से ग्रामीण समुदाय में पोषण संबंधी जानकारी को सरल एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। यह अभियान ग्रामीण आजीविका, स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत CINI संस्था द्वारा संचालित किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- किशनगंज :जिले के सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन विदित हो कि एक्सिस बैंक फाउंडेशन के सौजन्य से CINI के द्वार...