चतरा, जुलाई 30 -- इटखोरी, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित बाल विकास भवन में आंगनवाड़ी सेविकाओं और पोषण सखियों को कुपोषण से निपटने और योजनाओं के प्रभावी संचालन के लिए एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण दिया गया। यह प्रशिक्षण समर अभियान और पोषण ट्रैकर के तहत आयोजित किया गया था। इस मौके पर सेवीका पोषण सखी अपने दायित्यों का निर्वाहन निष्ठा पूर्वक करने की बात कही गई। प्रशिक्षक द्वारा बताया गया कि समर अभियान का मकसद कुपोषण और एनीमिया को कम करना है । एक दिवसीय प्रशिक्षण में जिला क्षेत्रीय प्रबंधक शम्भू कुमार प्रशिक्षक के रूप में उपस्थित थे । मौके पर सुपरवाइजर प्राणेश्वरी किस्कू सुनीता मंजू कुमारी संगीता कुमारी सेवीका सरिता संगीता शोभा किरण सुधा पोषण सखी रेखा भारती गुंजन संध्या ज्योति गयात्री ममता समेत अन्य सैकडों सेवीका पोषण सखी का नाम शामिल ह...