सीतामढ़ी, मई 4 -- शिवहर। डीएम प्रतिभा रानी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट में आईसीडीएस की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में समेकित बाल विकास सेवाएं संचालित पोषाहर योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना तथा कन्या उत्थान योजना की समीक्षा की गई। जिला प्रोग्राम अधिकारी किसलय शर्मा ने सक्षम केंद्र को लेकर लक्षित 28 आंगनबाड़ी केंद्रों के उन्नयन की अद्यतन स्थिति को बताया। जिसमें आंगनवाडी केंद्रों पर बाला पेंटिंग, पोषण वाटिका, वाटर फ़िल्टर, एल.ई.डी टीवी, वर्षा जल संचयन लगाए जाने का प्रावधान है।जिला समन्वयक अवनीश पाण्डेय ने पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर यथा पोषाहर वितरण, गृह भ्रमण, समुदाय आधारित गतिविधि की अद्यतन प्रविष्टि से अवगत कराया । डीएम ने सभी बाल विकास परियोजना पदाधिकारियों व महिला पर्यवेक्षिकाओं को पोषण ट्रैकर के सभी इंडिकेटर पर अपेक्ष...