पाकुड़, अप्रैल 13 -- घाघरजानी स्थित प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विकास परियोजना पदाधिकारी टुडू दिलीप की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक बैठक आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर समीक्षा की गई। बैठक के दौरान पोषण पखवाड़ा के तहत सभी उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई। साथ ही पोषण ट्रैकर के सभी बिंदुओं पर शत-प्रतिशत प्रविष्टि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। मौके पर सभी महिला पर्यवेक्षिका, आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं पीएमयू सेल के सदस्य उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का उद्घाटन यह भी पढ़ें- पोषण योजनाओं की समीक्षा,लापरवाही पर वेतन रोकने के निर्देश यह भी पढ़ें- बच्चो के मानसिक और सामाजिक विकास के लिए पोषण पखवारा शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.