बांका, जुलाई 8 -- फुल्लीडुमर (बांका), निज प्रतिनिधि। प्रखंड परिसर स्थित सभा भवन में मंगलवार को सीडीपीओ चंदन कुमार की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी सेविकाओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा लाभुकों तक समय पर सेवाएं पहुंचाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए।

बच्चों की पहचान और पोषण सीडीपीओ ने कहा कि पोषण ट्रेकर के माध्यम से सभी बच्चों का नियमित वजन एवं लंबाई मापकर उसका ऑनलाइन अद्यतन किया जाए। साथ ही ई।-केवाईसी, एफआरएस, आभा एवं आपार आई से वंचित बच्चों की पहचान कर शीघ्र प्रक्रिया पूरी कराने का निर्देश दिया। उन्होंने सेविकाओं से कहा कि किसी भी पात्र लाभुक को सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाए।

कुपोषित बच्चों की देखभाल बैठक में एनआरसी से संबंधित बच्चों की समय पर पहचान कर आवश्...