हजारीबाग, मार्च 9 -- पोषण जागरूकता शिविर का आयोजन ​चौपारण प्रतिनिधिप्रखंड के विभिन्न पंचायतों में रविवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। ताजपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-4 में सेविका सीमा गहलोत की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म पूरी की गई और धात्री महिलाओं के बीच पौष्टिक आहार का वितरण किया गया। साथ ही स्वास्थ्य जांच शिविर और रंगोली प्रतियोगिता के जरिए पोषण का संदेश दिया गया। नीति आयोग और महिला पर्यवेक्षिकाओं के सहयोग से ताजपुर के अलावा काठम्बा, बिरहोर टोला, बच्छई, चौपारण, सिंघरावा, पडरिया, करमा, बसरिया, भगहर, बेलाही आदि पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में भी विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर उपस्थित अतिथियो ने महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्ध...