भभुआ, सितम्बर 3 -- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत चिकित्सा दल ने स्वास्थ्य जांच कर आठ माह में अतिकुपोषित 62 बच्चों को किया था चिन्हित शरीर से अतिकमजोर बच्चों का पोषण पुनर्वास केंद्र में किया गया इलाज केंद्र में पांच अतिकुपोषित बच्चों को भर्ती कर इलाज कर रहे थे डॉक्टर (पेज तीन अच्छी खबर) भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि।

पोषण पुनर्वास केंद्र का महत्व कैमूर का पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) अतिकुपोषित बच्चों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग और आशा कार्यकर्ताओं के प्रयास से केंद्र में अगस्त माह तक भर्ती कराए गए 62 अतिकुपोषित बच्चों को पूरी तरह स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया गया है। हालांकि इस केंद्र से वर्ष 2024 में 88 और 2025 में 123 अतिकुपोषित बच्चे स्वस्थ होकर अपने घर लौटे हैं। पिछले वर्ष अतिकुपोषित बच्चों की संख्या ज्याद...