पूर्णिया, नवम्बर 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग की टीम दो दिवसीय अध्ययन भ्रमण पर पूर्णिया पहुंची। भ्रमण के प्रथम दिन टीम को जिला स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग यूनिसेफ एवं बिहार राज्य के मध्याह्न भोजन की डिप्टी डायरेक्टर एवं अधिकारियों द्वारा अंकुरण कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं एवं इसके क्रियान्वयन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के शिक्षा विभाग (मध्याह्न भोजन योजना) के उप निदेशक एवं सहायक निदेशक, किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के सामुदायिक एवं परिवार चिकित्सा विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर तथा यूनिसेफ के पोषण विशेषज्ञ, पोषण अधिकारी एवं राज्य सलाहकार द्वारा पूर्णिया जिले के कसबा प्रखंड स्थित आदर्श रामानंद मध्य विद्यालय गढबनैली, एवं मध्य विद्यालय ...