आजमगढ़, जून 4 -- अतरौलिया, हिन्दुस्तान संवाद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान बिलारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को माहवारी स्वच्छता दिवस पर जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। ग्रामीण पुनर्निर्माण संस्थान के सचिव राजदेव चतुर्वेदी ने माहवारी स्वच्छता, पोषण और स्वास्थ्य सावधानियों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. संतोष कुमार ने बदलती जीवनशैली और खानपान के कारण कम उम्र में माहवारी शुरू होने व अनियमितता की स्थिति में चिकित्सकों से संपर्क करने की सलाह दी। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अमरजीत ने संतुलित आहार और महिला चिकित्सक डॉ. रेखा गुप्ता ने सैनेटरी पैड के सुरक्षित निस्तारण व नियमित स्नान पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- जितनी ज्यादा रहेगी स्वच्छता उतनी ज्यादा रहेंगे स्वस्थ स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. हरिश्...