बोकारो, मई 16 -- नावाडीह प्रखंड सभागार में शुक्रवार को जिला समाज कल्याण के निर्देशानुसार सेम/मेम के लाभार्थियों को समुचित व ससमय लाभ पहुंचाने के लिए पोषण ट्रेकर के तहत सही सही अपलोड करने व संचालन करने को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले दिन सेक्टर 1,2 व 3 की सेविकाओं को और विशेष कर वैसी सेविकाओं को जिसके पोषक क्षेत्र में सेम/मेम के लाभार्थी हैं, को बताया गया। प्रखंड समाज कल्याण पदाधिकारी राजेश्वरी खलको ने कहा कि आप सभी सेविकाएं पोषण एप में सही काम कर रही हैं जिसका परिणाम है कि नावाडीह प्रखंड जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसे और बेहतर तरीके से करना है और नावाडीह प्रखंड को नम्बर एक में लाना है। जिले से आए सेम/मेम के अधिकारी चिरंजीवी सिंह ने भी सही से अपलोड करने को लेकर कई जानकारी दी। साथ ही लाभुक वजन पंजी ग्रोथ चार्ट,...