लखनऊ, जून 8 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददातायूपी में 1.56 करोड़ लाभार्थियों को पौष्टिक आहार बांटा जा रहा है। कुपोषण को दूर करने के लिए टेक होम राशन के उत्पादन व आपूर्ति की जिम्मेदारी उप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से जुड़े महिला स्वयं सहायता समूहों को सौंपकर 4000 महिलाओं को रोजगार दिलाया गया है। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा दिया जा रहा है।निदेशक बाल विकास एवं पुष्टाहार हर्षिता माथुर के अनुसार इस कार्य से महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है। विशेष पोषण उत्पाद तैयार किए जा रहे हैं, जिसमें शिशु अमृत, शिशु आहार, बाल पुष्टिकर व संपूर्ण मातृ आहार जैसे उत्पाद बच्चों व महिलाओं को संतुलित व पौष्टिक भोजन उपलब्ध करा रहे हैं। बच्चों के लिए आरोग्य पोषण, बाल संजीवनी, व सक्षम पोषण जैसी ऊर्जा युक्त विशेष व्यवस्थाए...