दरभंगा, मार्च 31 -- लहेरियासराय। जिले में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाने की दिशा में चलाए गए विशेष 'मातृ शिशु पोषण अभियान' का समापन जीविका के जिला कार्यालय में आयोजित सम्मान समारोह के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला परियोजना प्रबंधक ड. ऋचा गार्गी व संचालन प्रबंधक (स्वास्थ्य एवं पोषण) ऋषभ श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर जिले के सभी जिला स्तरीय प्रबंधक उपस्थित रहे। ऋषभ श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि इस विशेष सघन अभियान का उद्देश्य गर्भवती, धात्री माताओं एवं सात से 23 माह तक के शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जागरूकता को बढ़ाना था। इस अभियान का सफल क्रियान्वयन दरभंगा जिले के 18 प्रखंडों के सभी 69 संकुल स्तरीय संघों की देखरेख में किया गया, जिसमें सामुदायिक स्तर पर व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की गई। डीपीएम डॉ. गार्गी ने कहा कि इस अभि...