लखीमपुरखीरी, अगस्त 27 -- चपरतला। जिला कृषि अधिकारी सूर्य प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन डिप्लोमा के प्रशिक्षार्थियों का फील्ड विजिट कराया गया। चपरतला स्थित बीज विधायन संयंत्र एवं प्रशिक्षार्थियों ने भ्रमण कर कृषि एवं उर्वरक प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। समन्वयक अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में करीब 30 प्रशिक्षार्थियों ने संयंत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बीज प्रसंस्करण, पोषक तत्व प्रबंधन तथा कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों के प्रयोग के बारे में जानकारी दी गई। फील्ड विजिट का उद्देश्य प्रशिक्षार्थियों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ व्यावहारिक अनुभव प्रदान करना रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...