नई दिल्ली, मार्च 17 -- केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान ने कहा है कि भारत पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों (न्यूट्रास्यूटिकल) के उद्योग के लिए नियमन लाने पर काम कर रहा है। इसके लिए सरकार 'कोडेक्स एलिमेंटेरियस कमीशन' जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के साथ मिलकर काम कर रही है। न्यूट्रास्यूटिकल उद्योग वह क्षेत्र है जिसमें ऐसे खाद्य उत्पाद बनाए जाते हैं जो शरीर को पोषण देने के साथ-साथ स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान करते हैं। पासवान ने उद्योग मंडल एसोचैम के एक कार्यक्रम के दौरान संवाददाताओं से कहा कि न्यूट्रास्यूटिकल उद्योग तेजी से बढ़ रहा है, इसलिए इसके लिए स्पष्ट और मजबूत नियम होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि यह उद्योग नया है और इसका दायरा बहुत बड़ा है। इसलिए इसमें कई सुधार करने और नई नीतियों लाने की जरूरत है, जिन पर सरकार काम कर रही ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.