प्रयागराज, अक्टूबर 1 -- प्रयागराज। राष्ट्रीय पोषण माह के तहत महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज की गृहविज्ञान की छात्राओं ने पोषक, लो कैलोरी युक्त तथा संतुलित आहार वाले व्यंजन जैसे केक, बिस्किट्स, चॉकलेट इत्यादि बनाए। निर्णायक मंडल में शामिल प्राचार्या प्रो. अमिता शुक्ला, आराधना कुमारी तथा प्रीति सिंह ने बुधवार को परिणामों की घोषणा की। साक्षी निषाद को प्रथम, मानसी शर्मा तथा अदिति चौरसिया को द्वितीय तथा मोहिनी तथा ख़ुशी को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। स्वाती को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। गृहविज्ञान विभाग की प्रभारी डॉ. आकृति मिश्रा ने मार्गदर्शन दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: एसएम कॉलेज रेसिपी की आयुषी और स्लोगन में आर्या बनी विजेता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...