पोशाक दुकान में लगी आग, बुझाने में लगी दमकल की चार गाड़ी
मथुरा, मई 28 -- घनी आबादी क्षेत्र छीपी गली में गुरुवार को पोशाक की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने के दौरान तेज धमाका भी हुआ, जिससे आस-पास के इलाके में अफरा तफरी मच गई। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। अग्निकांड में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया। छीपी गली से प्रताप बाजार जा रहे मार्ग पर अमित बंसल का राधा कृष्ण पोशाक उद्योग है। बहुमंजिला इस इमारत में उद्योग का संचालन करने वालों का भी निवास बताया गया। गुरुवार की दोपहर को किसी कारणवश आग लग गई। घनी आबादी और तापमान अधिक होने के कारण आग जल्द फ़ैल गई और पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान तेज धमाके की आवाज सुनाई दी जोकि संभतः पीओपी के चटकने, एसी के कम्प्रेशर या गैस सिलेंडर के फटने से हो सकती है। आस पास के लोगों ने अपने स्तर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.