चंदौली, फरवरी 3 -- शहाबगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के मुरकौल और अतायस्तगंज गांव के बीच चोरों ने रात के अंधेरे में पांच पोल का तार काटकर चोरी कर लिया। पहले से बंद 33 हजार की लाइन का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दिया। इसे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शनिवार की सुबह बिजली विभाग के कर्मचारियों ने वहां पहुंचकर बिजली लाइन की जांच पड़ताल किया। घटना से राममाड़ो फीडर से जुड़े कई गांवों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी लटांव गांव के पास इसी तरह तार चोरी की जा चुकी है लेकिन अब तक चोरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी। लगातार हो रही इन घटनाओं से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए तो चोरों के हौसले और ब...