बहराइच, फरवरी 12 -- बहराइच। जरवल ब्लाक के बिराहिमपुर बेल्हौरा में गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे ट्रांसफार्मर के निकट हाईटेंशन लाइन में स्पार्किंग होने लगी। उसे देख ग्रामीणों में दहशत फैल गई। थोड़ी देर में हाईटेंशन लाइन गलकर भूमि पर गिर गई। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दी। काफी देर बाद बिजली आपूर्ति काटी गई। बिजली महकमे की टीम मौके पर पहुंच गई है। मरम्मत का कार्य शुरू किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...