पोल से टकराया रेल यात्री का सिर, अस्पताल में मौत
बरेली, अगस्त 27 -- बरेली। रक्षाबंधन पर नई दिल्ली से बिहार के जिला रोहतास जा रहे 35 वर्षीय रवि की ट्रेन हादसे में मौत हो गई l रवि कोच के गेट पर लटक कर यात्रा कर रहे थे। बुधवार देर रात बरेली से पहले उनका सिर एक पोल से टकरा गया। पास में खड़े यात्रियों ने उन्हें नीचे गिरने से बचा लिया, लेकिन सिर में गंभीर चोटें आई। सूचना पर बरेली जंक्शन जीआरपी और आरपीएफ द्वारा रवि को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। लेकिन उपचार के दौरान रवि की मौत हो गई। रवि दिल्ली में एक सुरक्षा गार्ड कंपनी में नौकरी करते थे। रक्षाबंधन पर अपने घर बिहार में रोहतास जिला के इंद्रपुरी थाना क्षेत्र के गांव नावाडीह परिवार के पास जा रहे थे। जीआरपी ने गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करने के लिए पंचनामा की कार्रवाई की। रवि के कुछ रिश्तेदार भी सूचना पर बरेली पहुंच गए।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.