दुमका, जुलाई 1 -- दुमका, प्रतिनिधि। एनजीटी की रोक के बाद भी शहर में बालू का अवैध उठाव जारी है। मंगलवार की सुबह इसी अवैध खनन ने ट्रैक्टर चालक की जान ले ली। बालू के कई फेरा लगाने के चक्कर में चालक ने केंद्रीय जेल के सामने बिजली के पोल में टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि वाहन के नीचे दब जाने से गिधनीपहाड़ी निवासी 30 वर्षीय चालक आर्नोल्ड हेंब्रम की मौत हो गई। नगर थाना की पुलिस ने वाहन जब्त कर मृतक के पिता नुनु हेंब्रम के बयान पर मामला दर्ज किया है। जब्त वाहन हिजला रोड निवासी उपेंद्र मंडल उर्फ लालू का बताया जा रहा है। बताया जाता है कि उपेंद्र धड़ल्ले से बालू का अवैध धंधा करता है। उसके कहने पर धतिकबोना ससुराल में रहने वाला आर्नोल्ड सुबह पांच बजे बालू लेकर ट्रैक्टर से जा रहा था। वाहन की गति तेज होने की वजह से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और ट...