महाराजगंज, मार्च 13 -- कोल्हुई, हिन्दुस्तान संवाद। कोल्हुई क्षेत्र में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर कार्रवाई शुरू कर दी है।क्षेत्र के ही बनरसिहा कला निवासी रोहित कोल्हुई आया हुआ था। रात में करीब 9 बजे अपनी बाइक से वापस घर जा रहा था। इसी दौरान महदेवा गांव के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे लगे पोल से जा टकराया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोग पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है। एसआई शिवनाथ साहनी ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.