कन्नौज, फरवरी 25 -- सिकंदरपुर। चौकी क्षेत्र अंतर्गत राजा ईंट भट्ठा के पास सड़क पर अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक पोल से टकरा गई। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में बाइक चालक ग्राम अल्हा निवासी अर्जुन ने बताया कि वह अपनी बहन रेखा और भांजी को फर्रुखाबाद रिश्तेदारी में छोड़ने बाइक से जा रहा था। जब वह राजा ईंट भट्ठा के पास पंहुचा तभी अचानक सड़क पर कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक बिजली पोल से टकरा गई। हादसे में वह और उसकी बहन व भांजी घायल हो गई। तीनों घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.