बस्ती, अप्रैल 22 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले में शहर के ब्लॉक रोड पर बुधवार सुबह चार पहिया वाहन एक स्कूल गली के पास लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। वाहन की टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, कोई घायल नहीं हुआ। वहीं लालगंज थानाक्षेत्र में बुधवार सुबह साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार हीरा मिश्रा (45) पुत्र राम सुरेश निवासी गौरा उपाध्याय अपने घर से साइकिल से महादेवा किसी काम से जा रहा था। बस्ती महुली मार्ग पर जैसे ही वह हटवा गांव के पास पहुंचे तो बेहिल मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते के पास एक तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। बाइक की ठोकर से हीरा मिश्रा उछलकर सड़क पर गिर गये, जिससे उनका पैर टूट गया और वे गंभीर ...