महाराजगंज, मार्च 29 -- नौतनवा, हिन्दुस्तान संवाद। एनएचएआई द्वारा चल रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण कार्य में बनैलिया मंदिर निकट स्थित विद्युत पोल को शिफ्ट करने का कार्य रविवार को किया जाना है। विद्युत पोल के शिफ्टिंग कार्य को लेकर विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक नौतनवा तहसील विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाली 11 केवीए तहसील फीडर की आपूर्ति ठप रहेगी।अधिशासी अभियंता संजय सागर ने बताया कि तहसील फीडर की आपूर्ति पोल शिफ्टिंग के दौरान ठप रहने की वजह से कस्बे के बहादुर शाह नगर, तहसील रोड , नहर रोड, मंडी समिति, पीडब्ल्यूडी आदि क्षेत्रों की सप्लाई बाधित होगी। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वह समय से विद्युत संबंधित कार्य को पूर्ण कर लें, जिससे विद्युत बाधित होने के दौरान समस्याओं से बचा जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.