मथुरा, मई 1 -- थाना हाइवे के अंतर्गत जयगुरुदेव मंदिर के समीप साकेतपुरी स्थित गोदाम के समीप बुधवार देर रात प्राइवेट कंपनी का पोल लगाते समय हाइड्रा चालक की लापरवाही से हाइड्रा की चपेट में आने से ठेकेदार की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। वहीं हाइड्रा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार देर रात साकेतपुरी स्थित गोदाम के मोहम्मद इमरोज (34) निवासी लोकप्रिय विहार, धानेशपुर, माधेपुरा बिहार व हाल निवासी साकेतपुरी, हाइवे प्राइवेट कंपनी में हाइवे क्षेत्र में विज्ञापन के पोल लगाने का ठेका लेकर बुधवार रात काम पर गया था। बुधवार देर रात साकेतपुरी स्थित गोदाम के समीप पोल लगा रहा था। यह भी पढ़ें- निर्माणाधीन अस्पताल के बेसमेंट में मिट्टी धंसी, मजदूर की मौत आरोप है कि इस कार्य में लगे हाइड्रा चालक ने लापरवाही बरतते...