प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 26 -- लालगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पोल लगने के बाद भी केबल न लगने से मोहनपुर (केदौरा) के लोग बांस-बल्ली के सहारे ही लाइन खींचकर बिजली पा रहे थे। विद्युतीकरण योजना का कार्य करने वाली कार्यदायी संस्था की लापरवाही, अधूरे कार्य पर आपके अपने अखबार 'हिन्दुस्तान' ने 13 अप्रैल को प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। खबर के बाद प्रशासन की सख्ती पर कार्यदायी संस्था ने कार्य शुरू कर दिया। इलाके के भटनी विद्युत उपकेंद्र से जुड़े मोहनपुर (केदौरा) में महीने भर पहले विद्युतीकरण योजना के तहत पोल लगाए गए। लेकिन केबल खींचने में विद्युतीकरण योजना का कार्य कर रही कार्यदायी संस्था ने लापरवाही दिखाई और बीच में ही कार्य बंद कर दिया। कार्य बंद होने से गांव के लोगों के सामने बांस-बल्ली के सहारे बिजली सप्लाई जस की तस बनी रह गई। 13 अप्रैल के अंक में 'ह...