मिर्जापुर, जून 24 -- चेतगंज/मिर्जापुर(वीरेंद्र दुबे) । चील्ह थाना क्षेत्र के गड़गेड़ी गांव में बुधवार को सुबह आठ बजे बिजली के पोल पर चढ़कर बिजली बना रहा संविदा लाइनमैन अचानक बिजली आने से विद्युत करेंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। जिससे वह पोल से नीचे गिर गया। लाइनमैन के पोल से गिरने और झुलसने से मौके पर अफरा-तफरी पैदा हो गया। मौके पर मौजूद अन्य साथी कर्मचारी ग्रामीणों के सहयोग से उसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर लग गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद मंडलीय अस्पताल के ट्रामा सेंटर भेज दिया। परिजनों ने चील्ह विद्युत उपकेंद्र के एसएसओ पर लापरवाही का आरोप लगाया है। चील्ह विद्युत उपकेंद्र पर गड़गेड़ी गांव निवासी संदीप यादव संविदा लाइनमैन के रूप में कार्यरत है। सुबह गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। जिससे वह उपकेंद्...